जब मेरी मृत्यु होगी ।। कल किसने देखा ।। #AkhilMarden #Top story

 लोग  सही कहते है कि  इंसान को किसी भी चीज़ की क़द्र तब होती है जब वो चीज़ उसके हाथ से निकल जाता है | और  इंसान की क़द्र तभी होती  है जब वो इंसान इस दुनिया को छोड़ कर चला जाता है |


आज कल तो आलम यह है कि कब किसका  समय आ जाता है हमें पता ही नहीं चलता  और हम है कि कल के लिए फिक्रमंद रहते है |

 किसी से मुलाक़ात करते है तो पता ही नहीं चलता कि वो तो आखरी मुलाक़ात थी | किसी से फ़ोन पर बात  कर रहे होते है तो पता ही नहीं होता कि यह तो आखरी फ़ोन कॉल था.. | इसलिए दोस्तों, ज़िन्दगी में जो भी कहना है, जो भी करना है, बस  आज ही करो,  कल का इंतज़ार मत करो |

किसी इंसान के प्रति हमारे दिल में बहुत कुछ रह जाता है और वो इंसान दुनिया छोड़ कर चला जाता है | अपने पीछे ढेर सारा अफ़सोस छोड़ जाता है और हम उसकी तस्वीर के सामने बस  रोते रहते  है |




इसलिए ज़िन्दगी को आज ही जी लो कल का कोई भरोसा नहीं है | ओशो रजनीश ने इस विषय में बहुत सुन्दर बातें कही  है  |  

जब मेरी मृत्यु होगी तुम मुझे मिलने आओगे,  मेरे रिश्तेदारों को मिलने आओगे और लेकिन तब हमें  उसका पता ही नहीं चलेगा | तो फिर मिलने आज ही आ जाओ न, कल का इंतज़ार क्यों? |

जब मेरी मृत्यु होगी तुम मेरी गलतियों को माफ़ कर दोगे  लेकिन मुझे पता ही नहीं चलेगा, तो क्यों न तुम आज ही कर दो मेरी गलतियों को माफ़ |

जब मेरी मृत्यु होगी तुम दुनिया  भर में मेरी अच्छी अच्छी बातें करोगे,  लेकिन मुझे तो पता ही नहीं चलेगा तो क्यों न आज ही मेरी तारीफ करो,  लोगों से कह दो ना |

और जब मेरी मृत्यु होगी तो तुम्हे लगेगा .. काश, इस इंसान के साथ थोडा और वक़्त बिताया होता तो कितना अच्छा होता | तो देर किस बात की ?  क्यों न आज ही हमारे साथ वक़्त बिताओ और जी भर कर बातें करो.. आनंद करो .| यह एक  कटु सत्य है – कल किसने देखा है ?

तो दोस्तों,  समय  का इंतज़ार मत करो,  इंतज़ार करने में कभी कभी देरी हो जाती है .. इसलिए जो भी करना है आज ही करो |  

एक दुसरे से दिल खोल कर मिलो,  दिल की बातें कह लो , माफ़ करना है तो माफ़ कर दो  और अपनी गलतियों की माफ़ी मांगनी है तो आज ही मांग लो माफ़ी |  उसकी अच्छाईयाँ आज ही उसे बता दो | क्योंकि किसी का समय कब लिखा है उसे पता ही नहीं है |

और सच है कि ज़िन्दगी इतनी भी लम्बी  नहीं जितना हम सोचते है | सचमुच हमने बहुत समय गवाया है इंतज़ार में,  आइये अब एक्शन लेना शुरू कर दें .. ज़रूरी है | .

कहते है न कि .. ..मन अटका तो  रहा  सारी उलझनों में और ज़िन्दगी हमें जी के निकल गयी ..|

Thank You  for  Reading My Article

Regards : 

Akhil Marden

Comments

Popular posts from this blog

Time of Supply under GST

26 जनवरी को हम सभी गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है और गणतंत्र दिवस पर भाषण कैसे दे।।

सरस्वती पूजन की बहुत बहुत बधाइयाँ 🙏🙏 Happy Basant panchami